विवाहिता से ससुराल में हैवानियत, नींद की गोली खिलाकर सिरिंज से निकाला जाता था खून , जानिए क्यों ?
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दहेज लोभियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दहेज में चार पहिया गाड़ी ना मिलने से खफा ससुरालवाले विवाहिता को को नींद की दवा खिलाकर सिरिंज से खून निकालकर प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने कोतवाली आकर अपनी दर्द भरी दास्तां पुलिस को सुनाई। इतना ही नहीं विवाहिता ने शरीर पर इंजेक्शन के निशान भी दिखाए। पुलिस भी विवाहिता के शरीर के जख्म देखकर दंग रह गई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
Recommended Video

आठ महीने पहले हुई थी शादी
कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के आबा कुआं गांव निवासी देशराज ने अपने बेटी प्रीति की शादी 19 नवंबर 2019 को निजामपुर नौगीरा के राजेश पुत्र दशरथ लाल के साथ की थी। शादी में उसने अपने हिसाब से दहेज के सभी सामान दिए थे। उसके बाद भी ससुरालीजन दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग कर प्रीति को प्रताड़ित करते थे। 19 जून को प्रीति की मां व उसका भाई उसे बुलाने गए तो ससुरालवालों ने अपने रिश्तेदारों को एकत्रित कर सभी को जान से मारने की धमकी दी।
शरीर से इंजेक्शन लगाकर खून निकाला जाता था
किसी तरह घर पहुंची प्रीति ने बताया कि ससुरालवाले उसे जबरन नींद की दवा खिलाते थे। उसके बाद उसके शरीर से इंजेक्शन लगाकर खून निकाला जाता था। मायके वालों से फोन पर बात भी नहीं करने दी जाती थी। किसी तरह सूचना भिजवाने के बाद मायके से लोग उसे लेकर अपने साथ आए और आज थाने पहुंच गए। पीड़िता की यह सब बातें सुनकर थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए। मंझनपुर सीओ एसएन पाठक ने बताया कि एक विवाहिता ने अपने पिता के साथ कोतवाली आकर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। उसकी तहरीर पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications