कौशांबी: पॉश इलाके में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, घर में पड़े मिले शव

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध हो, हत्या या फिर लूट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के बेहद पॉश इलाके में मां-बेटी के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। घर के अंदर मां सरिता देवी की गला रेतकर तो बेटी तनु की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज से वापस घर पहुंचने पर पति अजय साहू को हत्या की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


mother daughter murdered in uttar pradesh kaushambi

विधायक शीतला पटेल मौके पर पहुंचे

अजय साहू महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावा का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कई साल से सिराथू कस्बे में रहकर डीजे ऑपरेटिंग का काम करता है। मां-बेटी की हत्या की जानकारी मिलते ही सिराथू विधायक शीतला पटेल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कुछ देर बाद एसपी अभिनंदन व एएसपी समर बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक महिला के पति से घटना के बारे में पूछताछ की।

जान-पहचान वाले पर हत्या का शक

एसपी अभिनंदन ने बताया कि सिराथू कस्बे के एक घर में मां-बेटी के शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि हत्या किसी पहचान वाले ने ही की है, क्योंकि आसपास के लोगों को जानकारी नहीं है और न ही किसी ने कोई शोर शराबा सुना। फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+