UP : नड्डा का विपक्ष पर वार, बोले- कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले आज मंदिर जा रहे, कोई चंदन लगा रहा

कौशांबी, 03 फरवरी: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन में शामिल होने के बाद कौशांबी के सिराथू में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही, विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि हम मंदिर बनाने के लिए लगे हुए थे, लोग मंदिर को अटकाने के लिए लगे हुए थे। आज विपक्षी मंदिरों में जा रहे हैं, कोई घंटी बजा रहा है तो कोई चंदन लगा रहा है। ये वही राजनीतिक दल है जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी।

bjp president jp nadda address rally in sirathu kaushambi UP election 2022

सपा नेता जेल से या तो जमानत पर चुनाव लड़ रहे हैं: नड्डा

जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये इनके नेता या तो जेल से या जमानत पर चुनाव लड़ रहे हैं। क्या आप (जनता) उत्तर प्रदेश में ऐसे लोगों को सत्ता में लाएंगे? नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के विषय को लटका रहे थे, भटका रहे थे, अटका रहे थे। आप ने मोदी जी की सरकार लाई जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा ने विचारों की लड़ाई लड़ी थी।

नड्डा ने भाजपा की जीत का किया दावा

नड्डा ने केशव प्रसाद मौर्य को जिताने की अपील करते हुए कहा कि राजनीति में रहते हुए, लाखों लोगों को विकास के रास्ते पर बढ़ाते हुए और चेहरे पर मुस्कुराहट रखते हुए उनके दर्द और मर्म को समझते हुए काम करने का दूसरा नाम केशव प्रसाद मौर्य है। उन्होंने कहा कि जब हम भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की बात करते हैं तो हमें ये ध्यान में रखना चाहिए कि हमारा उद्देश्य सिर्फ कुर्सी पर बैठना नहीं है, बल्कि भाजपा विचारों की पार्टी है, सत्ता में आते ही उस विचार को साकार करने वाली पार्टी है। नड्डा ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य ही नहीं बल्कि भाजपा को भी जीत मिलेगी और हम फिर से सरकार बनाएंगे। मौर्य जी ने पिछले 5 वर्षों में UP में कुशलता से काम किया है, हमेशा उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+