Katni hopital Fire: एमपी के कटनी जिला अस्पताल में अग्निकांड, ICU वार्ड में लगी आग, भर्ती बच्चों को निकाला गया

aag

fire incident in katni district hospita:मध्य प्रदेश के कटनी में जिला अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक यह अग्निकांड अस्पताल की नई बिल्डिंग के ICU वार्ड में हुआ है। घटना से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वार्ड में भर्ती बच्चों को सुरक्षित निकाला गया हैं। घटना की खबर लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और बड़ी मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने कारणों का अभी पता नहीं लग सका है और जांच जारी है।

aag

मध्य प्रदेश के कटनी सरकारी जिला अस्पताल में अग्निहादसा हो गया। घटना अस्पताल की नई बिल्डिंग में हुई। आईसीयू वार्ड में अचानक आग लगी और थोड़ी देर में विकराल रूप धारण कर दिया। इस दौरान वार्ड में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर आग बुजहने के प्रयास शुरू हुए, लेकिन वह नाकाफी थे। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची। तब कही आग बुझाई जा सकी।

आग लगने की खबर मिलते ही कलेक्टर अविप्रसाद और एसपी सुनील जैन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। हादसे वाले वार्ड में भर्ती बच्चों को दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट कराया गया हैं। आग कैसे लगी, अभी तक यह पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि बीते साल जबलपुर में निजी अस्पताल में भीषण अग्निकांड हुआ था। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना में तीन मंजिला अस्पताल पूरी जलकर ख़ाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+