VIDEO: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी का गाल गर्म तवे से दागा, घर का सामान भी बेच खाया

uttar pradesh crime news in hindi , कासगंज. यूपी में एक शराबी ने अपनी लत के चलते घर की बर्बादी कर ली। शराब के लिए उसने घर का सामान बेच खाया। नशे के लिए फिर वह पत्नी से भी पैसे मांगने लगा। पत्नी उसे मना करती थी, एक रोज पैसे नहीं दिए तो शराबी हैवान बन गया। उसने पत्नी को गर्म तवे से जला दिया। तवा लगने से महिला की हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, वारदात के बाद शराबी पति फरार हो गया।

drunken-man attacks wife

पुलिस के मुताबिक, कासगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी 12 साल पहले गांधी पार्क थाना क्षेत्र के माली नगला में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शराब पीता था। वह उसे परेशान करता रहता था। जबकि, महिला परिवार को चलाने के लिए तमाम परेशानियां झेलती थी। उसने 8 साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया। उसे लगा था कि बेटे के जन्म के बाद पति की आदतें सुधर जाएंगी, मगर वह तो शराब का इतना आदी हो गया कि घर में रखे सामान को भी बेच देता था।

महिला काफी दिनों से परेशानी का सामना कर रही थी, क्योंकि घर में तंगी आ रही थी। वहीं, शनिवार को पति ने सारी हदें पार कर दीं। उसने गरम तवे से महिला के शरीर के कई हिस्सों को जलाया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और पड़ताल में जुट गई।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+