Kasganj News: इश्क में अंधी हुई 9 बच्चों की मां, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
Kasganj News: कासगंज जिले के भरगैन कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। नौ बच्चों की मां रीना पर प्रेम का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपने ही पति को रास्ते से हटा दिया।
पत्नी रीना के साथ रह रहा रतिराम (45) 18 जून से लापता था। परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को कस्बे के पास जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई।

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त रतिराम के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी रीना और उसके कथित प्रेमी हनीफ ने मिलकर यह साजिश रची है और दोनों घटना के बाद से फरार हैं।
प्रेम संबंध बना कत्ल की वजह
परिजनों का आरोप है कि रीना के हनीफ नामक युवक से अवैध संबंध थे। इसी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। शक जताया जा रहा है कि रीना और हनीफ ने मिलकर रतिराम की हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया।
फिलहाल रीना और हनीफ की प्रेम कहानी से गांव ही नहीं आसपास के गांव के लोग भी वाकिफ हैं लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि रीना कई बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी हनीफ के साथ भाग चुकी थी।
घर वालों द्वारा भी आरोप लगाया गया कि अपने प्रेमी के साथ कई बार भगाने के बाद जब उसके पति ने उसके ऊपर दबाव बनाया तो उसने अंत में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ही हत्या करके उसे रास्ते से हटा दिया।
कई बार साथ देखे गए थे रीना और हनीफ
घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रीना और हनीफ कई बार साथ देखे गए थे। गांव के लोगों का कहना है कि उन लोगों ने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि रीना ऐसा कदम उठा सकती है।
मृतक की डेड बॉडी पुलिस ने कब्जे में ले ली वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रीना और हनीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज़
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि रिपोर्ट से मौत का कारण और समय स्पष्ट हो सकेगा। जांच अधिकारी रमेश चंद्र के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की कड़ियाँ जोड़ी जाएंगी। इस बीच, भरगैन कस्बे में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications