कासगंज: कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर घूम रहे थे लोग, पकड़-पकड़कर जबरन लगाई वैक्सीन

कासगंज: कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर घूम रहे थे लोग, पकड़-पकड़कर जबरन लगाई वैक्सीन

कासगंज, मई 28: कोरोना कर्फ्यू उत्तर प्रदेश में जारी है, इसके बाद भी लोग घर से बाहर निकल कर सड़कों पर बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कासगंज जिले से सामने आया है। यहां कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़को पर बेवजह घूमने वाले लोगों को पकड़-पकड़कर वैक्सीन लगाई जाने का वीडियो सामने आय़ा है। वीडियो सामने आने के जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Kasganj News: forcefully vaccination to people who was on road during corona curfew

दरअसल, कासगंज जिले में कोराना रोधी टीकाकरण की धीमी पड़ती रफ्तार को तेज करने के लिए अब गांव-गांव शिविर आरंभ कर दिए गए हैं। तो वहीं, तहसीलदारों की तरफ से की जा रही इस कार्रवाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार से मामले पर जवाब मांगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि तहसीलहार और नायब तहसीलदार रास्ते से जा रहे थे, तभी उनकी टीम ने रास्ते पर घूम रहे लोगों को पकड़ लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

लोगों को जबरन अस्पताल भेजने की कोशिश
जब एक स्थानीय को जबरदस्ती अस्पताल भेजने की कोशिश की गई तो वह गाड़ी से बाहर कूदने लगा। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे पकड़कर जबरन अस्पताल भिजवा दिया। बाजार में मची अफरातफरी का वीडियो वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटियाली के एसडीएम रविंद्र कुमार और सीओ ने तहसीलदार से जवाब तलब किया है। पटियाली के एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार राजीव निगम और नायब तहसीलदार से वीडियो की सच्चाई को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पटियाली सीएचसी के इंचार्ज विनोद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वहां पर करीब 30 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+