महिला के सिर पर कुकर मार की हत्या, 40 किमी दूर कार में बेहोश मिला पति
Kanpur News, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में कोचिंग संचालक की पत्नी का शव पड़ा मिला है। महिला की हत्या सिर प्रेशर कुकर से वार करके की गई है। वहीं, कोचिंग संचालक घटना स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर बिल्हौर में अपनी कार के अंदर बेहोश मिले। मृतका के देवर की सूचना पर अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कोचिंग संचालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी तभी घटना की असली वजह सामने आएगी।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नागेश्वर अपार्टमेंट के 612 नंबर फ्लैट में रहने वाले मोहम्मद शहवान आईआईटी की कोचिंग सेंटर चलाते हैं। बता दें कि शहवान ने दो शादियां की थी और वह अपनी दूसरी पत्नी नमरा खान के साथ इसी अपार्टमेंट में रहता था। मंगलवार सुबह शहवान की पत्नी नमरा खान का शव लहूलुहान हालत में उनके बेडरूम में पड़ा मिला। जब शहवान का भाई इरफान घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद इरफान ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

हत्या की सूचना पर एसपी वेस्ट संजीव सुमन कल्याणपुर पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि महिला की हत्या सिर पर कुकर के कई वार करने के बाद की गई है। वहीं, बिल्हौर में शहवान अपनी कार में अचेत अवस्था में पाए गए। बिल्हौर पुलिस ने उन्हें बिल्हौर सीएससी भर्ती कराया जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। साथ ही कार के गेट पर मिले उंगलियों के निशान और फ्लैट से बराबर चीजों से मिले निशानों को मैच कराने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें:- कानपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications