गुस्साई महिला पार्षद ने नमामि गंगा प्रोजेक्ट के 8 सदस्यों को पेड़ से बांधा, छुड़ाने पहुंची पुलिस
Recommended Video
कानपुर। कानपुर में नमामि गंगे परियोजना की धीमी कार्य प्रगति से गुस्साई महिला पार्षद ने पति संग मिलकर नमामि गंगे टीम के आठ सदस्यों को सड़क किनारे एक पेड़ से बांध दिया और उन्हें काफी देर बंधक बनाए रखा। बाद में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने बंधक टीम को मुक्त कराया और पार्षद विजय लक्ष्मी के घर छापा मारकर उसे और उसके पति मनोज यादव को हिरासत में ले लिया।

विजय लक्ष्मी वार्ड 26 गांधीग्राम से निर्दलीय पार्षद हैं। उनके वार्ड में काफी समय से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गहरी सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सड़क खोदने के बाद क्षेत्र वासियों को आवगमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों की मामूली बरसात में सड़क पर मिट्टी बहने से लोग फिसल कर गिर रहे हैं। यही नहीं, खुदाई में अंडर ग्राउंड वाटर लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई हैं जिससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
नमामि गंगे के अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर कई बार आकृष्ट कराया गया। मेयर प्रमिला पांडेय से भी शिकायत की गई लेकिन कार्य प्रगति में कोई तेजी नहीं आयी तो काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नमामि गंगे की टीम को बंधक बनाकर पेड़ से बांध दिया गया। महिला पार्षद की इस हरकत का साथ उसके पति और कुछ क्षेत्रीय नागरिकों ने भी दिया साथ दिया। बाद में कैंट सर्किल के डिप्टी एसपी रवि सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर सभी आठ बंधकों को मुक्त कराया। नमामि गंगे टीम के अनुभव,जय सिंह,राशिद,पंकज,समीर अहमद,दीपक गुप्ता,एवम जय सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने बाद में विजय लक्ष्मी के चकेरी स्थित घर पर छापा मारकर उनकी इस गैर कानूनी हरकत पर उन्हें और उनके पति को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications