कानपुर: लिफ्ट देकर लोडर चालक ने महिला से की हैवानियत, तालाब में फेंककर हुआ फरार

कानपुर। हाथरस मामले में जहां एक ओर सीबीआई की टीम जांच कर रही है वहीं प्रदेश के दूसरे जिलों में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कानपुर जिले का है, जहां महिला के साथ रेप करने के बाद उसे रॉड मार कर गंंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, महिला को तालाब में फेंक कर फरार हो गए। महिला ने सुबह स्थानीय किसान से मदद मांगी। किसान ने ठंड से कांप रही महिला के लिए आग की व्यवस्था की। महिला अचेत अवस्था में जंगल में पड़ी रही। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस पहले तो देर से पहुंची फिर करीब 2 घंटे तक एंबुलेंस के आने का इंतजार करती रही। बाद में उच्च अधिकारियों के दखल के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

woman attacked with iron rod after misdeeds in kanpur

लोडर चालक ने रेप के बाद हमला कर किया घायल

घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र की है, जहां शेख नवादा गांव के पास जंगल में सुबह महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। महिला के बारे में पुलिस को सूचना देने वाले शख्स ने बताया कि महिला ने उससे मदद मांगी थी। महिला ने उसे बताया था कि लिफ्ट देने वाले लोडर चालक ने उसके साथ रेप किया और उसका सामान लूटने के बाद उसके ऊपर से हमला करते हुए तालाब में फेंककर फरार हो गया। महिला को स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाथरस मामले में सीबीआई की जांच जारी

हाथरस में दलित युवती से कथित गैंगरेप की जांच अब सीबीआई कर रही है। दूसरे दिन बुधवार को भी सीबीआई की टीम हाथरस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। बता दें, हाथरस में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित लड़की से चार लड़कों ने कथित रूप से गैंगरेप किया था। पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 30 सितंबर को आधी रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। परिवार ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने जबरन उनकी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले के चारों आरोपी जेल में हैं। सीबीआई की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+