Video- आंटी ने 18 दिन के नवजात को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका
कानपुर। कानपुर के एक अस्पताल में सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें महज 18 दिन के नवजात को अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। कानपुर के अस्पताल में नवजात की आंटी ने उसे तीसरी मंजिल से खिड़की से नीचे फेंक दिया।
लेकिन बावजूद तीसरी मंजिल से गिरने के नवजात जिंदा है और जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब यह महिला इस बर्बर घटना को अंजाम दे रही थी तो उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी सारी घटना कैमरे में कैद हो रही है।
महिला मासूम को नीचे फेंकने के बाद वापस आती है और तौलिये को बच्चे की तरह बनाकर गोद में वापस अंदर ले जाती है।फिलहाल इस घटना की और जानकारी अभी नहीं मिल सकी है, मामले की अन्य जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी, आप इस लिंक पर बने रहिये।












Click it and Unblock the Notifications