43 फीसदी लोगों ने कहा यूपी के युवा अब नरेंद्र मोदी के हुए

वनइंडिया ने सर्वेक्षण कराया। हमने पूछा मोदी फैक्टर यूपी में क्या बदलाव लायेगा, जिसमें 1024 लोगों ने अपने मत दिये। 43.8 प्रतिशत लोगों ने कहा इस रैली के साथ यूपी का युवा वर्ग भाजपा के साथ आ जायेगा। सच पूछिए तो ऐसा हुआ तो सपा के लिये सबसे बड़ा झटका होगा।
पोल में 17.8 प्रतिशत ने कहा कि इस रैली के बाद लोग जातिवाद छोड़ विकास की बात करेंगे और चुनाव में भी विकास ही मुद्दा होगा। 6.4 फीसदी लोगों ने कहा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ेगा, जबकि 3.4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि गैर यादव समाज के लोग भाजपा को वोट देंगे। हालांकि 28.5 प्रतिशत लोगों ने उपर के सभी विकल्पों को सही माना।
कुल मिलाकर देखा जाये तो आम जनता मोदी फैक्टर के कारण यूपी में नये परिवर्तन की आस लगा रही है। यही आस तब भी थी, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन डेढ़ साल के कार्यकाल में सारे सपने धुंधले पड़ गये। केंद्र में भाजपा की सरकार के संकल्प के साथ यह नया सपना यूपी की दिशा और दशा को बदल पायेगा या नहीं अब यही जनता के दिमाग में घूम रहा सबसे बड़ा सवाल है।












Click it and Unblock the Notifications