संक्रमण मुक्त प्रयागराज में फिर मिले तीन और कानपुर में 37 कोरोना पॉजिटिव, मुरादाबाद में एक की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव के 37 मामले पिछले 24 घंटे में आने से जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले में सख्ती बढ़ा दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार इनके उपचार में और जांच में जुटी हुई हैं। बता दें कि कानपुर में अब तक कुल 144 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है और 7 पॉजिटिव मरीज अब तक ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

uttar pradesh kanpur moradabad paryagraj new coronavirus case

स्वास्थ्य विभाग टीमें और नगर निगम की टीमें लगातार रेड जोन एरिया में पूरी मुस्तैदी के साथ लगी हुई हैं। लेकिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके अलावा मुरादाबाद में भी कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 2 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

वहीं आज सुबह टीएमयू अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल शनिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें नागफनी चौकी पर तैनात सिपाही भी शामिल है।

पॉजिटिव सिपाही ने नागफनी में पथराव के आरोपियों को पकड़ा था। हाकी स्वास्थ्य विभाग ने 35 पुलिसकर्मियों को पहले ही क्वारंटाइन किया हुआ है। वहीं TMU अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एक 42 साल के व्यक्ति की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि उसके भाई की भी मौत कोरोना के चलते हुई थी। अब जनपद में 90 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों का इलाज चल रहा है।और डॉक्टर सहित चार लोगों की मौत हुई है।

प्रयागराज में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 1 शिवकुटी के शंकरघाट का का रहने वाला 37वर्षीय अभिषेक पाण्डेय है और 2 युवक निखिल मिश्रा 17 वर्ष व अभिषेक मिश्रा 20 वर्ष यमुनापार में शंकरगढ के कपारी गांव के रहने वाले दोनों सगे भाई हैं। बीमारी के लक्षण पाए जाने के बाद तीनों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। वहीं तीन मरीज के पॉजिटिव मिलने से पुलिस प्रशासन व स्‍वास्‍थ्‍य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+