Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Kanpur News: राखी मंडी में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख, कड़ी मशक्कत कर बुझाई गई आग

UP Kanpur Rakhi Mandi massive fire News: उत्तर प्रदेश के कानपुर राखी मंडी में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद सौ से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

आग इतनी भीषण है कि दूर से ही लपटें देखी जा सकती हैं। मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को लगाया और फायरकर्मीयों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

up-news-massive-fire-broke-out-in-rakhi-mandi-of-kanpur-district

आग लगने की जानकारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। यह पूरी घटना कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के अफीमकोठी राखी मंडी की है। बताया जा रहा है कि यहां काफी संख्या में झाेपड़ियां हैं।

मंगलवार की सुबह लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच करीब साढ़े आठ बजे किसी तरह वहां एक झोपड़ी में आग लग गयी। आग लगते ही जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग पास में रखे कबाड़ तक पहुंच चुकी थी।

कबाड़ में आग लगने के बाद उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे फायरकर्मीयों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद सीएफओ भी मौके पर पहुंचे। चाराें तरफ से आग को बुझाने के साथ ही उसे फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। बाद में कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

दूर तक दिखाई दे रहा था धुआ

भीषण आग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग लगने के बाद जहां आग की विकराल लपटें दूर से दिखाई दे रही थी वहीं करीब तीन किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

बताया जा रहा है कि हादसे में 60 से अधिक झाेपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। झाेपड़पट्टी में रहने वाले लोग अपने जले सामानों का आकलन कर रहे हैं। उसके बाद यह जानकारी हो पाएगी कि कितने का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी थी। इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+