LIVE Kanpur Nikay Chunav Result 2023: कानपुर में जीत की ओर भाजपा, BJP कार्यालय में उत्साह का माहौल

Kanpur Chunav Result 2023 Live Updates:- कानपुर नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं सपा भी पीछे नहीं है। देखें लाइव अपडेट्स।

Up Nikay Chunav Result

Kanpur nagar nikay chunav 2023: कानपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अब तक कानपुर में मेयर पद की हैट्रिक ली है, अब देखना होगा कि कानपुर में बीजेपी चौथी बार मेयर पद पर जीत हासिल करती है या नहीं। कहा जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी से प्रमिला पांडेय, कांग्रेस से आशनी अवस्थी और समाजवादी पार्टी से वंदना वाजपेयी मैदान में हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने अर्चना निषाद को टिकट दिया है। कानपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है, ऐसे में ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। निकाय चुनाव के ताजा नतीजों की हर पल की अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...।

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
May 13, 2023, 7:33 PM IST

प्रमिला पांडेय दूसरी बार बनीं कानपुर की मेयर

कानपुर में महापौर पद के लिए मतगणना संपन्न हो गई है। यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने 177846 वोटों से जीत दर्ज की। प्रमिला पांडे के जीतने पर कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जश्न मना रहे हैं।
May 13, 2023, 4:14 PM IST

up panchayat chunav result: कानपुर में बीजेपी प्रत्‍याशी एक लाख वोटों से आगे

कानपुर निकाय चुनाव मतगणना के दौरान 11 राउंड की मतगणना पूरी हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रमिला पांडेय अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वंदना बाजपेई से एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर और भाजपा के प्रत्याशी चौथे नंबर पर हैं। प्रमिला पांडेय को 229425 वंदना बाजपाई को 129372 वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 3:45 PM IST

up nagar nigam chunav result: कानपुर में 9वें राउंड में बीजेपी को मिले इतने मत

कानपुर में महापौर के लिए बीजेपी पहले, सपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी प्रमिला पांडेय को आठवें राउंड की मतगणना के बाद 1,86,058 वोट और सपा के वंदना बाजपेई को 1,05,755 तथा कांग्रेस के आशनी विकास अवस्थी को 34,756 वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 3:11 PM IST

up nikay chunav result 2023 Kanpur: प्रमिला पांडेय जीत की ओर

कानपुर निकाय चुनाव मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। 7 राउंड की मतगणना में प्रमिला पांडेय को 140019 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वंदना बाजपेई को 84287 मत मिले हैं। कानपुर में भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। करीब 56000 वोटों का अंतर होने के बाद बीजेपी कार्यालय पर उत्साह जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
May 13, 2023, 2:14 PM IST

up panchayat election result: 15 वर्षों बाद मिली सफलता तो प्रत्याशी लगा रोने

कानपुर के बेगमपुरवा वार्ड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकील शानू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अकील सानू वार्ड नंबर 102 से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। रिपोर्ट की मानें तो 15 सालों से जीत के लिए अकील संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार निकाय चुनाव में जब उनको जीत की जानकारी मिली तो खुशी के मारे उनके आंसू नहीं रुके और वह रोने लगे। जीतने के बाद रो रहे प्रत्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
May 13, 2023, 1:05 PM IST

Kanpur nikay chunav Update: तीसरे चरण में प्रमिला पांडेय आगे

कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कानपुर में तीसरे चरण का मतगणना पूरी हो जाने के बाद जारी रिजल्‍ट में भाजपा की प्रत्‍याशी प्रमिला पांडेय को 58262 तथा सपा के वंदना बाजपेई को 38142 वोट मिले हैं। इसी तरह कांग्रेस की प्रत्‍याशी आशनी अवस्‍थी को 15178, बसपा प्रत्‍याशी को 7676 वोट व आम आदमी पार्टी के इस्मा जहीर को 1378 वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 12:00 PM IST

up nagar nikay chunav result: जीतने के बाद भी रोने लगे प्रत्याशी

कानपुर निकाय चुनाव मतगणना के दौरान कानपुर जनपद के बेगमपुरा वार्ड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकील सानू चुनाव जीत गए हैं और चुनाव जीत की खुशी में वे रोने लगे।
May 13, 2023, 10:46 AM IST

up nikay chunav result: कानपुर में कांटे की टक्कर

कानपुर में चल रही कांटे की टक्कर, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रमिला पांडेय आगे चल रही हैं। प्रमिला पांडेय को 35946 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वंदना बाजपेई को 19200 और कांग्रेस के प्रत्याशी आशनी अवस्थी को 13399 मत मिले हैं।
May 13, 2023, 10:31 AM IST

up panchayat chunav result: वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी विजयी

कानपुर निकाय चुनाव की मतगणना जारी, कानपुर वार्ड नंबर 7 कृष्णा नगर के प्रत्याशी हितेश सिंह भदौरिया ने जीत हासिल की।
May 13, 2023, 9:48 AM IST

up nikay chunav result 2023: कानपुर में भाजपा प्रत्याशी आगे

कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने बनाई बढ़त। प्रमिला पांडेय 3695 वोट पाकर पहले स्थान पर हैं, जबकि 2723 वोट के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी आशनी अवस्थी दूसरे नंबर पर तथा 2454 वोट के साथ समाजवादी पार्टी प्रत्याशी वंदना बाजपेई तीसरे नंबर पर हैं।
May 13, 2023, 9:20 AM IST

कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

कानपुर से ताजा अपडेट में कांग्रेस की प्रत्याशी आगे चल रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार महापौर कांग्रेस प्रत्याशी आशनी अवस्थी 225 वोट से आगे चल रही हैं।
May 13, 2023, 8:32 AM IST

कानपुर में बीजेपी प्रत्‍याशी आगे

कानपुर में पोस्‍टल बैलेट की गिनती प्रारंभ हो चुकी है और अभी तक के शुरुआती रुझानों भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रमिला पांडेय 30 मतों से आगे चल रही हैं। कानपुर मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी के आगे होने पर बीजेपी के नेता कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+