UP Nikay Chunav 2023: कौन हैं कानपुर की 'रिवॉल्वर दीदी', जिनको जनता ने दोबारा बनाया मेयर

UP Nikay Chunav 2023: रिवाल्वर दीदी के नाम से मशहूर प्रमिला पांडेय कानपुर में प्रचंड बहुमत से मेयर का चुनाव जीत चुकी हैं। उनके जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं में खुशी का माहौल है।

UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: कानपुर की जनता ने एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रमिला पांडेय पर भरोसा किया है। शनिवार को मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय भारी बहुमत से चुनाव जीत चुकी है।

चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ही जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी जा रही है तथा कानपुर बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। प्रमिला पांडेय कानपुर से दोबारा मेल चुनी गई हैं।

चुनाव जीतने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में शहर में उनके द्वारा बहुत काम कराए गए थे लेकिन कुछ ऐसे भी काम थे जो पूरे नहीं हो सके बच्चे हुए कामों को अगले 5 सालों में भी पूरा करेंगी।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर लोगों का भरोसा है यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद हर तरफ बीजेपी की ही जीत सुनाई दे रही है।

डिंपल यादव का प्रचार भी नहीं आया काम: यह भी बता दें कि कानपुर में समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेई को जिताने के लिए डिंपल यादव ने खुद प्रचार किया था और और रोड शो भी किया था। इन सब के बावजूद भी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सकीं।

डिंपल यादव के अलावा अखिलेश यादव द्वारा के भी कानपुर में नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन चुनाव प्रचार करते रोड शो किया गया था। अखिलेश यादव खुली गाड़ी में बैठकर जनता से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगे थे।

इस तरह देखा जाए तो रिवाल्वर दीदी के नाम से मशहूर प्रमिला पांडेय के वोटरों पर समाजवादी के शीर्ष नेताओं के प्रचार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यही कारण है कि दूसरी बार कानपुर की जनता ने प्रमिला पांडेय पर भरोसा करते हुए उन्हें मेयर चुना।

इसलिए कहा जाता है 'रिवाल्वर दीदी': मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साड़ी पहनने के बावजूद भी प्रमिला पांडेय साड़ी में लाइसेंसी रिवाल्वर रखकर चलती हैं। इसके अलावा अपनी स्कूटी पर वह भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाई हैं।

साड़ी में रिवाल्वर रखकर चलने के चलते कानपुर के अलावा यूपी में रिवाल्वर दीदी के नाम से प्रमिला पांडेय मशहूर है। इसके अलावा पिछले साल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद उन्होंने बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+