वोटिंग के बीच CRPF जवान से हुई कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की झड़प, स्थानीय पुलिस ने संभाला मामला
कानपुर, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से चल रही है। वोटिंग के बीच कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की कानपुर के जरौली स्थित मतदान केंद्र पर तैनात सीआरपीएफ जानव से तीखी बहस हो गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और बीच-बचाव कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जवान पर गाली देने का आरोप भी लगाया।

कानपुर जिले के जरौली में पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरौली में बने पोलिंग स्टेशन के बाहर भीड़ लगाने और मतदाताओं को प्रवेश करा रहे पार्टी विशेष के लोगों को रोकने पर केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई थी। इस दौरान पोलिंग स्टेशन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना निरीक्षण करने पहुंचे थे। सतीश महान को देखते ही कार्यकर्ताओं ने उनसे सीआरपीएफ जवान की शिकायत करने लगे।
आरोप लगाया कि जवान ने उन्हें गाली दी। अभद्रता की। कार्यकर्ताओं की बात सुनकर कैबिनेट मंत्री सीधे जवान के पास पहुंचे और चेताया कि वह अभद्रता न करे। कुछ जवान बीच-बचाव कराते रहे। स्थिति टकराव में बदलने लगी। साथी जवान कह रहे थे कि किसी ने अभद्रता नहीं की और न ही गाली दी। टकराव के बीच ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बीच बचाव कराया।
तो वहीं, कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में प्रत्याशी के दो बस्ते लगाने पर पुलिस और विजय कपूर के बीच बहस हो गई। पुलिस का कहना था कि एक बूथ के बाहर सभी प्रत्याशी के एक-एक बस्ते लगाए जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी के भाई विजय कपूर दो बसते लगाने को लेकर काफी देर तक अड़े रहे।












Click it and Unblock the Notifications