फेसबुक पर दोस्ती के बाद मिलने बुलाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर रख दी ये डिमांड

कानपुर। सोशल मीडिया पर किसी अनजान से दोस्ती कितनी भारी पड़ सकती है इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला। यहां एक युवती की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई। कुछ समय बाद दोनों के बीच व्हॉट्सऐप पर बातचीत होने लगी। युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ अश्लील हरकत की और इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर...

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर...

मामला कानपुर के ग्वालटोली थानाक्षेत्र का है। शूटरगंज में दो बहनें किराए के मकान में रहती हैं। छोटी बहन स्नातक की पढ़ाई कर रही है और बड़ी बहन शिक्षिका है। छात्रा के मुताबिक, कुछ महीने पहले उसकी कल्याणपुर निवासी शुभम गुप्ता उर्फ शुभ से फेसबुक पर दोस्ती हुई। बीते आठ सितंबर को शुभम ने उसे गंगा बैराज पर मिलने के लिए बुलाया। यहां पर शुभम का दोस्त इफ्तिखार हुसैन भी मौजूद था। छात्रा का आरोप है कि दोनों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की और उसका वीडियो भी बना लिया।

ब्लैकमेल कर मांगे छह लाख रुपए

ब्लैकमेल कर मांगे छह लाख रुपए

छात्रा के मुताबिक, शुभम ने छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर छह रुपए मांगे। डर की वजह से छात्रा ने छात्रा ने शुभम को एक लाख रुपए दे दिए, लेकिन उसने पांच लाख रुपए और मांगे। इसके बाद छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को मामले की जानकारी दी। उन्होंने शुभम को मिलने के लिए बुलाया। शुभम ने कहा कि ​अगर उसे पांच लाख रुपए नहीं मिले तो वह छात्रा की जिंदगी बर्बाद कर देगा।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपी गिरफ्तार

छात्रा और उसकी बहन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, वसूली, जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+