शादी में शामिल होने गए थे तीन दोस्त, आधी रात में पिता के पास पहुंची खौफनाक खबर

kanpur news, कानपुर। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त शादी समारोह में शिरकत करने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे

दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे

उन्नाव जिले के रजवाखेड़ा के रहने वाले विशाल, नीलू और रामचंदर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल गांव गए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात में ही तीनों दोस्त एक मोटरसाइकिल से वापस चल दिए। तीनों दोस्त सरसौल से निकलकर जब नेशनल हाइवे पर पहुंचे तो उनकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। देर रात होने की वजह से काफी देर बाद लोगों को घटना होने की जानकारी मिली। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

पिता ने कहा- रात में आया फोन

पिता ने कहा- रात में आया फोन

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक विशाल के पिता रामबाबू ने बताया कि तीनों दोस्त शादी में शामिल होने गए थे। रात में फोन आया की एक्सीडेंट में विशाल और उसके दोस्तों की मौत हो गई है।

तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही पुलिस

तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही पुलिस

एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह के मुताबिक, फतेपुर से वापस लौटते समय बाइक आगे चल रहे ट्रक में घुस गई, जिससे तीनों लड़को को गंभीर चोटें आयी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जंहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों लड़के उन्नाव जिले के गंगाघाट क्षेत्र के रजवाखेड़ा के रहने वाले थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही कर रही है, जिस ट्रक से दुर्घटना हुई है उसका पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+