कौन कहता है कि मोदी की लहर है- जोशी

murli
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी को मोदी की लोकप्रियता या तो नजर नहीं आ रही है या वे इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी कह रहे हैं कि यहां मोदी नहीं, बल्कि भाजपा की लहर है। यहां मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या यहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में 'लहर' है? जोशी ने कहा, "मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में इसके एक प्रतिनिधि हैं।

उन्हें देशभर में पार्टी और इसके नेताओं से सहयोग मिलता है। मदद मोदी की नहीं, भाजपा की है।"जोशी ने कहा कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव जीतती है तो गुजरात मॉडल को एनडीए के रूप में लागू नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - स्टार की 'सुपरस्टार' से मुलाकात

जोशी ने कहा कि पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह को बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से टिकट देने से इनकार करने का निर्णय, एक सामूहिक निर्णय नहीं था। उन्होंने कहा, "फैसला..चर्चा के बाद नहीं आया था।" उनके मुताबिक, उस मसले को अलग तरह से संभाला जा सकता था। हालांकि भाजपा की 'लहर' भले ही जनसभाओं में नजर आ रही हो पर चुनाव से पहले ही पार्टी के अंदर भीतरी गोलबंदी का माहौल है। समय-समय पर भाजपा नेता सार्वजन‍िक बयानबाजी से पार्टी के अंदर का हाल बयां करते आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+