यूपी में गुंडाराज, डॉक्टरों पर हैवान बनकर बरसी पुलिस की लाठी
कानपुर। कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी और जूनियर डॉक्टरों के बीच झगड़े के बाद अब पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं हैं। विरोध में मेडिकल कॉलेज और पूरे कानपुर के डॉक्टर धरने पर बैठ गए। दरअसल शुक्रवार को जब सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने रिश्तेदार को हैलेट में दिखाने आये तो अचानक उनके समर्थकों और जूनियर डॉक्टरों में बहस हो गयी। बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरु हो गया। सपा विधायक के समर्थकों और गनर ने डॉक्टरों को पीटना शुरु किया तो गुस्साये जूनियर डॉक्टरों ने विधायक की गाड़ी को पलट दिया और मारपीट शुरू कर दी।
इस मारपीट में सपा विधायक का सिर फूट गया, लेकिन विधायक ने भी अपनी पावर दिखाया। सपा विधायक के कहने पर एसएसपी ने मामले को सुलझाने के बजाय पुलिस को आदेश दिया कि मेडिकल कॉलेज कैंपस में जो भी जूनियर डॉक्टर मिले, उनकी कमर तोड़ डालो। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में घंटों तांडव मचाया। जूनियर डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, प्रोफेसरों पर भी लाठियां बरसाई और हर कमरे में जा-जाकर उसमें घुसे छात्रों को पीटा।
यूपी के गुंडाराज की कहानी बयां करती तस्वीरों में आप देख पाएंगे कि किस तरह पुलिस असामाजिक तत्वों की तरह पुलिस ने कॉलेज कैंपस में खड़ी दर्जनों गाड़ियों को तोड़ दी और जूनियर डॉक्टर को पीटा। पुलि स और सपा सरकार से नाराज यूपी के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। मेडिकल कालेज टीचर्स एसोसिएशन और आईएमए ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। हड़ताली डॉक्टर हिरासत में लिए गए 24 छात्रों की बिना शर्त रिहाई और एसएसपी यशस्वी यादव व विधायक सोलंकी को निलंबित कर उन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की माग कर रहे हैं।

छात्रों पर बरसाईं लाठियां
मडिकल कॉलेज में घुसकर पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों पर ताबड़-तोड़ लाठियां बरसाई।

ये कैसी सरकार ?
कॉलेज कैंपस में घुसी यूपी पुलिस छात्रों को कॉलेज के कमरों से खींच-खींचकर निकालने लगी और उन पर लाठियां बरसाई।

जनता नहीं सपा सरकार की पुलिस
कानपुर में मेडिकल कॉलेज में सपा विधायक और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए झड़प को सुलझाने के बजाए पुलिस ने उसे और भड़का दिया।

पुलिस ने नाराज हुए डॉक्टर
पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालिन हड़ताल का ऐलान कर दिया हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई है।

यूपी पुलिस का असली चेहरा
मेडिकल कॉलेज में कार्रवाई के लिए आई पुलिस ने 24 छात्रों को हिरासत में ले लिया। इन पर सपा विधायक से मारपीट का आरोप है।

जनता नहीं सपा सरकार की है यूपी पुलिस
पुलिसवालों ने कॉलेज में घुसकर छात्रों के सामान फेंक दिए।

ये हैं यूपी पुलिस
पुलिस असामाजिक तत्वों की तरह पुलिस ने कॉलेज कैंपस में खड़ी दर्जनों गाड़ियों को तोड़ दी और जूनियर डॉक्टर को पीटा।

खोड-खोज कर पीटती रही पुलिस
मेडिकल कालेज टीचर्स एसोसिएशन और आईएमए ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। उन्होंने 24 छात्रों को बिना शर्त चोड़ने की मांग की हैं।

ताकत दिखाने में जुटी पुलिस
सपा विधायक के साथ मारपीट के बाद ये विवाद इतना बढ़ गया है कि अब प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications