कानपुर में दंपति के सुसाइड पर प्रियंका का ट्वीट, कहा- प्रचार से ज्यादा लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दे सरकार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आर्थिक तंगी और घरेलू कलह से तंग आकर पहले पति और फिर ​पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को इस संकटकाल में प्रचार से ज्यादा लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। बता दें, दंपति का एक साल का बेटा भी थी, जिसे उसकी मां ने कमरे में बाहर बैठाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया था और फांसी लगा ली थी।

priyanka gandhi to govt govt over couple kills self in kanpur

प्रियंका गांधी ने किया ये ट्वीट

Recommended Video

    Kanpur Shelter Home मामले में Priyanka Gandhi ने Yogi government पर बोला बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक खबर लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री लाखों नौकरियां देने का दम भर रहे है तो दूसरी तरफ कानपुर के युवा दंपति ने लॉकडाउन में गई नौकरी के कारण भूख के कारण मौत को गले लगा लिया। सरकार को संकटकाल मे प्रचार से ज्यादा लोगो की समस्याओं के समाधान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।' बता दें, कानपुर के बर्रा इलाके में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड राजेन्द्र वर्मा पिछले चार साल से न्यू आजाद नगर के राजीव नगर में अरुण तिवारी के मकान में किराए पर रह रहे हैं। राजेन्द्र वर्मा ने पुलिस को बताया, बेटा 35 वर्षीय प्रिंस लखनऊ की एक दवां कंपनी में काम करता था, जहां देवरिया रुद्रपुर निवासी जवाहरलाल की बेटी चंद्रिका भी काम करती थी।

    लॉकडाउन में छूटी नौकरी, आर्थिक तंगी की वजह से लगाई फांसी

    दो वर्ष पहले दोनों ने वहीं कोर्ट मैरिज कर ली थी। 25 जुलाई 2018 को दोनों का धूमधाम से विवाह कराया गया था। उनके एक साल का बेटा शौर्य है। विवाह के बाद प्रिंस पत्नी के साथ राजीव नगर में परिवार संग रहने लगा था। पिता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके बेटे की नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद से खर्चों को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार दोपहर दोनों में फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद प्रिंस ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पति को फंदे पर लटका देख चंद्रिका ने मौसी कमला के बेटे सतेंद्र व अनिल को फोन करके घटना की जानकारी देते हुए खुद फांसी लगाने की बात कही। इसके बाद चंद्रिका ने बेटे शौर्य को कमरे के बाहर फर्श पर बैठाया और दूसरे कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+