हैलट अस्पताल में विकास दुबे के शव के पोस्टमॉर्टम की होगी वीडियोग्राफी, लगी हैं चार गोलियां
कानपुर। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टर माइंड विकास दुबे शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में ढेर हो गया। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से यूपी एसटीएफ की टीम उसे लेकर कानपुर आ रही थी, तभी रास्ते में काफिले की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान विकास दुबे ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश करने लगा और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हैलट अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया है।

डॉक्टरों का एक पैनल करेंगा पोस्टमॉर्टम
शुक्रावर को करीब 12 बजकर 50 मिनट पर विकास दुबे का शव हैलट अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा गया है। विकास दुबे का शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के एक पैनल ने शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बता दें, विकास दुबे का पोस्टमॉर्टम कोरोना वायरस का सैंपल लेने के बाद शुरू हुआ है। साथ ही डॉक्टरों ने विशेष सावधानियां भी बरती है।
विकास दुबे के शव से मिली चार गोलियां
बता दें कि विकास दुबे के शव का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। वहीं, ऐसी भी जानकारी आ रही है कि उसके शव से चार गोलियां मिली है। तीन गोलियां उसके सीने से मिली है। जबकि एक गोली उसके कमर में लगी है। आपको बता दें कि विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी शुक्रवार सुबह डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ था। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भाग निकला था।












Click it and Unblock the Notifications