गंगा बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते समय फिसले PM नरेंद्र मोदी, वीडियो

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां गंगा बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिसल गए। जिसके बाद उन्हें एसपीजी के जवानों ने उठाया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में पीएम मोदी को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। पीएम मोदी शनिवार को नेशनल गंगा काउंसिल मीटिंग के सिलसिले में कानपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने नमामि गंगे प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

सीढ़ियों पर फिसले पीएम मोदी

सीढ़ियों पर फिसले पीएम मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को गंगा नदी बैराज की सीढिय़ों पर चढ़ते समय फिसल गए। इसके बाद एसपीजी के जवानों ने उन्हें उठाया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां से वापस सीएसए कृषि विवि पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एसपीजी को कल ही बता दिया गया था कि एक सीढ़ी ज्यादा ऊंची है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की घटना हुई।

'नमामी गंगे' परियोजना की समीक्षा

'नमामी गंगे' परियोजना की समीक्षा

पीएम मोदी शनिवार को कानपुर पहुंचे, यहां उनका स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीएम मोदी सीएम योगी के साथ पैदल ही मीटिंग रूम तक गए। समीक्षा बैठक से पहले पीएम ने यहां नमामि गंगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बता दें कि पीएम मोदी यहां 'नमामी गंगे' परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन किया गया।

40 अधिक लोग थे मौजूद

40 अधिक लोग थे मौजूद

बता दें कि बैठक में दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बिहार, यूपी के उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र सहित 40 से अधिक प्रमुख लोग मौजूद रहे। इन प्रदेशों में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, पीएम मोदी ने उनकी समीक्षा की। इसके बाद आने वाले समय में गंगा को स्वच्छ और उसके किनारों को सुंदर बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसकी कार्ययोजना भी चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+