सऊदी अरब से लौट रहे रेल यात्री को ट्रेन में आई छींक, मच गया हंगामा
कानपुर।
दिल्ली से कानपुर आ रही महाबोधि ट्रेन में एक यात्री को अचानक छींक आ गई, जिसके बाद दूसरे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्री को कोरोना वायरस से पीड़ित समझकर ट्रेन के भीतर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर सेंट्रल स्टेशन के सीटीएम के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने जब यात्री का चेकअप किया तो कोरोना के लक्षण नहीं मिले। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सऊदी अरब से आ रहा था यात्री
दिल्ली से कानपुर आ रही महाबोधि ट्रेन के कोच नंबर A2 में मोहम्मद अंसारी सफर कर रहे थे।अंसारी को ट्रेन के भीतर अचानक छींक आ गई। ट्रेन के यात्रियों ने जब उनसे पूछा कि कहा से आ रहे है, तब उन्होंने बताया कि सऊदी अरब से वापस अपने घर जा रहे है। इतना सुनते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोरोना वायरस से पीड़ित होने की शंका पर यात्रियों ने ट्रेन के अंदर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

डॉक्टरों ने की जांच, नहीं मिले कोरोना के लक्षण
रेल के गार्ड ने हंगामे की सूचना पहले से ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दे दी। ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो पहले से ही मौजूद उप यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर डॉक्टरों की टीम के साथ मौजूद नजर आए। डॉक्टरों ने मोहम्मद अंसारी का चेकअप किया, लेकिन जब उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले तब सभी ने राहत की सांस ली।

दुनियाभर में वायरस के कारण 8,961 से भी ज्यादा लोगों की मौत
बता दें, पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 8,961 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 219,087 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या 166 हो गई है, जबकि इस महामारी से 3 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं। फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वायरस के खात्मे के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications