'चिकन' ने तबाह कर दी इस शख्स की जिंदगी, पत्नी ने मौत को लगाया गले और खुद पहुंच गया जेल

कानपुर। गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले संजय की शादी एक साल पहले कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली प्रीती से हुई थी। शादी के बाद पति-प​त्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था, दोनों खुश थे। फिर अचानक 'चिकन' ने दोनों की हंसती-खेलती दुनिया तबाह कर दी। नवविवाहिता प्रीती अब इस दुनिया में नहीं है और संजय जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।

शाकाहारी थी प्रीती, चिकन खाकर आ गया पति

शाकाहारी थी प्रीती, चिकन खाकर आ गया पति

मामला कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मैकू पुरवा का है। कैंट थाना क्षेत्र के मैकू पुरवा में रहने वाले रामपाल निषाद के बेटे संजय की शादी एक साल पहले कल्याणपुर के मकड़ी खेड़ा निवासी प्रीति से हुई थी। प्रीती शाकाहारी थी और मांस को देखना भी पसंद नहीं करती थी। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को संजय बाहर से चिकन खाकर घर पहुंचा था। रात हो गई थी, प्रीती ने संजय को खाना खाने के लिए बुलाया तो उसने कहा, 'मैं बाहर से चिकन खाकर आया हूं।' इस पर प्रीती आगबबूला हो गई और उसने गुस्से में पति से कहा कि वह कमरे के बाहर लेटे।

प्रीती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रीती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रीती की ये बात संजय को पसंद नहीं आई। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। संजय ने प्रीती की पिटाई कर दी, जिससे आहत होकर वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद ​कर लिया। काफी देर बाद भी जब प्रीती बाहर नहीं आई ​तो संजय ने खिड़की से झांककर देखा। कमरे के अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ गए। अंदर पत्नी प्रीती का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया।

सलाखों के पीछे पहुंचा संजय, पुलिस कर रही पूछताछ

सलाखों के पीछे पहुंचा संजय, पुलिस कर रही पूछताछ

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीति की मौत फांसी से होने की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर कैंट थाना की पुलिस पहुंची। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर ससुरालियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। उसके घरवाले फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+