आज से यूपी में आगाज, मोदी की कानपुर में हाईटेक रैली

मोदी की इस हाईटेक रैली के लिए आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक एवं सोशल नेटवर्किंग का सहारा लिया जा रहा है। इस रैली के प्रचार प्रसार की अभूतपूर्व व्यवस्था की गयी है। फोन के माध्यम से भी लोग मोदी की इस रैली को सुन पाएंगे।मोदी की एक रैली के लिए 100 फुट लंबा स्टेज बनाया गया है। स्टेज को बनाने के लिए वास्तु का सहारा लिया गया है। मोदी की इस रैली में राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता होंगे, हलांकि लालकृष्ण आडवाणी इस रैली में शामिल नहीं होंगे।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें है। ऐसे में दिल्ली में सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी को यहां अपना प्रदर्शन सुधारना ही होगा।बीजेपी की मोदी की रैली को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी आईटी तकनीक का भी सहारा ले रही है। फोन के साथ-साथ भाजपा की वेबसाइट फेसबुक और ट्विटर पर भी नरेन्द्र मोदी की रैली कार्यक्रम से जुडे सभी अपडेट उपलब्ध होंगे।
लोगों को रैली में लाने-ले जाने के लिए बी व्यवस्था की गई है। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी की इस रैली में तकरीबन 5 लाख लोग शामिल होंगे। मोदी दोपहर डेढ़ बजे के आसपास कानपुर पहुंचेंगे और फिर इस विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications