Video: मालिक के इशारे पर टोल प्लाजा से नोटों की गड्डी चुरा लाया बंदर 'चोर', सीसीटीवी ने खोला राज

Kanpur news, कानपुर। अभी तक आपने चोरी-डकैती करने की कई तरह की घटनाओं के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन अब लोगों ने चोरी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। जानकर हैरानी होगी लेकिन लोग अब बंदरों के द्वारा चोरी करवाने लगे हैं। यूपी के कानपुर में दिनदहाड़े सरेआम मालिक के इशारे पर बंदर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो में देखिये कैसे मालिक के इशारे पर बंदर टोल प्लाजा के बूथ में घुसा और नोट की गड्डी उठाकर भाग गया और फिर दूर जाकर अपने मालिक के साथ बैठकर निकल गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक मालिक और बंदर अपना पूरा काम तमाम करके रफू चक्कर हो गए।

टोल प्लाजा पर बंदर की करतूत

टोल प्लाजा पर बंदर की करतूत

दरअसल कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा के बूथ नम्बर 6 पर एक कार UP78 DE 9799 आकर रुकी, ड्राइवर ने टोल पर्ची काटने के लिये जैसे ही शीशा उतारा तभी कार मालिक का पालतू बंदर शीशा से निकलकर टोल बूथ में घुस गया और टोल पर्ची काट रहे कर्मचारी के ऊपर बैठ गया और पास में रखे रुपयों में से 5 हजार की गड्डी उठाकर भाग कर वापस कार में बैठने लगा। जब वापस बंदर को जाते लोगों की नजर पड़ी तो लोगों को कोई शक न हो इसके लिये कार मालिक ने बंदर को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया और थोड़ी ही देर बाद मालिक कार से उतरकर बंदर को पकड़ने लगा। बंदर पकड़ में नहीं आया और टोल से आगे की ओर निकल गया।

मालिक ने किया घटना से इनकार

मालिक ने किया घटना से इनकार

टोल कर्मियों ने कार को रोककर पूछताछ शुरू की तो कार मालिक ने अनभिज्ञता जताते हुए घटना से इनकार कर दिया। इसके बाद कार मालिक ने टोल से पर्ची कटवाई और चकमा देता हुआ वहां से निकल लिया। थोड़ी दूर आगे जाकर कार मालिक ने बंदर को कार में बैठाया और निकल गया। बाद में टोल प्लाजा कर्मियों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो घटना का खुलासा हुआ और उनके होश उड़ गए।

सीसीटीवी ने खोला राज

सीसीटीवी ने खोला राज

वहीं टोल प्लाजा के मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि टोल पर इससे पहले इसी प्रकार की कई घटनाएं की जा चुकी हैं लेकिन कुछ समझ में नहीं आया था। जब टोल पर एक कार UP78 DE 9799 ने टोल प्लाजा बूथ 6 पर गाड़ी रोकी, मालिक के इशारे पर बंदर बूथ के अंदर घुसा और 5 हजार की गड्डी उठाकर फरार हो गया। बूथ कर्मियों ने कार मालिक को रोककर पूछताछ की तो कार मालिक ने अपना नाम पुखरायां निवासी अनीस बताया लेकिन टोल कर्मी उस समय कुछ समझ पाते तब तक कार मालिक अनीस समझाते हुए टोल की पर्ची कटवाता हुआ टोल कर्मियों को चकमा देकर निकल गया। बाद में टोल प्लाजा कर्मियों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो घटना का खुलासा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+