पत्नी के प्रेमी को फोन कर बोला पति- इसे ले जाओ, उसने खिड़की से झांककर देखा तो उड़ गए होश

Kanpur news, कानपुर। कानपुर के थाना काकादेव इलाके में पत्नी की बेवफाई से तंग युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके प्रेमी को सूचना देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ कर जब जांच की तो मर्डर नोट मिला, जिसमें हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई की बात लिखी और इससे परेशान होकर उसकी हत्या की भी बात स्वीकारी है।

man murdered his wife over illicit relationship

दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या

थाना काकादेव के मतैया पुरवा में रहने वाला राजू ने चार साल पहले लखनऊ की आरती से शादी की थी। पिछले साल इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने आया राजू की पत्नी के इलाके के ही निर्मल से प्रेम संबंध हो गए। पत्नी की बेवफाई से राजू परेशान रहने लगा और बीती देर रात दुपट्टे से राजू ने आरती का गला घोंट दिया।

man murdered his wife over illicit relationship

प्रेमी को जानकार देकर हुआ फरार

हत्या के बाद राजू ने निर्मल को फोन कर बोला कि आरती को आकर ले जाए और खुद भाग गया। निर्मल जब आरती के घर पहुंचा तो दरवाजे पर ताला लटका देखा। जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो आरती का शव पड़ा था। शव को देख निर्मल ने शोर मचाया तो मकान मालिक व पड़ोसी निकल आए। पुलिस को हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से दरवाजा तोड़ा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना की जांच में जुट गई है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+