घर के सीवर टैंक में मिली लाश, हत्यारोपी बोला- मेरी बीवी से संबंध रखता था

Kanpur news, कानपुर। यूपी में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे अवैध संबंधों को वजह बताई जा रही है। हत्यारे ने शव को घर में बने सीवर टैंक में डाल दिया और खुद गायब हो गया। पुलिस दो दिनों से गुमशुदा युवक की तलाश करने में जुटी थी। आखिर छानबीन के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सीवर टैंक में मिली लाश

सीवर टैंक में मिली लाश

कल्याणपुर के बारासिरोही में दो दिनों से गुलशन नाम का युवक लापता था जिसका गुरुवार को शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव के आधार पर लौआ नाम के एक व्यक्ति के पूछताछ की तो पता चला कि उसने युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारकर शव को घर में बने सीवर टैंक में डाल दिया था।

पत्नी के साथ मिलकर मारा

पत्नी के साथ मिलकर मारा

पुलिस ने बताया कि लौआ की पत्नी से गुलशन के सम्बन्ध थे इसलिए लौआ ने अपनी पत्नी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसकी ह्त्या कर दी है। पुलिस ने शव को सीवर टैंक से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पति की हत्या कर नहर में फेंका

पति की हत्या कर नहर में फेंका

यूपी के मैनपुरीं के थाना एलाऊ क्षेत्र में 28 अप्रैल को हुई 40 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्ति की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।

पूरा मामला मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला देवी का है। जहां 40 वर्षीय हरिश्चन्द्र की हत्या कर दी गयी थी। इसमें पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि हरिश्चन्द्र की हत्या उसी की पत्नी पुष्पा देवी ने अपने प्रेमी राजकुमार के साथ की थी। इतना ही नही जुर्म को छिपाने के लिए दोनों आरोपियो ने हरिश्चन्द्र के शव को एक बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+