मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट, फिर...

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी वियोग से परेशान होकर अपने प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। इसके बाद उसी ब्लेड से अपने गले पर कई बार ​वार कर जान देने की कोशिश की। युवक लहूलुहान हालत में देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

डेंगू का इलाज कराने मायके गई थी पत्नी

डेंगू का इलाज कराने मायके गई थी पत्नी

मामला चकेरी थाना क्षेत्र के मवैया इलाके का है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय युवक की शादी करीब पांच साल पहले बाराहदेवी में रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों के एक चाल साल का बेटा भी है। युवक अपने माता-पिता, बीवी और एक बच्चे के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले युवक की पत्नी को डेंगू हो गया था। इलाज कराने के लिए वह मायके चली गई थी और पिछले डेढ़ महीने से वह मायके में ही है।

पत्नी के वियोग में परेशान हुआ पति

पत्नी के वियोग में परेशान हुआ पति

युवक के घरवालों की मानें तो जब भी युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जाता तो वह लौटने से मना कर देती थी। यही नहीं वह फोन पर भी बात नहीं करती थी। इस वजह से युवक बहुत परेशान था। उसे अपनी पत्नी के व्यवहार में आया बदलाव समझ नहीं आ रहा था। वह हमेशा पत्नी के बारे में सोचकर परेशान रहता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात युवक पत्नी के कमरे में गया और ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसने अपने गले पर ब्लेड से कई वार किए। घरवाले जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो युवक की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

युवक की हालत गंभीर

युवक की हालत गंभीर

अहिरवां चौकी इंचार्ज विजय शुक्ला ने बताया कि युवक की पत्नी मायके से वापस नहीं लौट रही थी। इसी वजह से युवक परेशान था और तनाव में रहने लगा था। युवक ने गर्दन और गुप्तांग को ब्लेड से काटा है। फिलहाल, युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+