कानपुर: शादीशुदा महिला के साथ फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, 4 साल से चल रहा था अफेयर

Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) देहात में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथमदृष्या माना जा रहा है कि प्रेमी युगल ने आत्‍महत्‍या की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Recommended Video

    कानपुर: शादीशुदा महिला के साथ फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, 4 साल से चल रहा था अफेयर
    man body with married woman found hanging from tree in kanpur

    चार साल से चल रहा था अफेयर, युवती की हो गई थी शादी

    मामला जिले की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हास्य मऊ गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के श्याम नाम के युवक का यहीं की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिवारवाले राजी नहीं थे। परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी थी। हालांकि, शादी के बाद भी श्‍याम और युवती के बीच प्‍यार खत्‍म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों चोरी छिपे मिलते भी थे। यही नहीं श्‍याम ने युवती के पति के घर पर ही नौकरी कर ली थी।

    पेड़ से लटकते हुए मिले प्रेमी युगल के शव

    सोमवार की देर शाम युवती अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई। उसके पति ने शक जताते हुए भोगनीपुर कोतवाली में एक तहरीर दी। पति ने श्याम पर अपने पत्नी को भगाने का आरोप लगाया। भोगनीपुर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार राठौर पुलिस टीम के साथ श्याम के घर पहुंचे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। मंगलवार की सुबह दोनों के शव गांव में पेड़ से लटके हुए मिले। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। शवों की शिनाख्त आरती और श्यामू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, पूछताछ में श्यामू और आरती के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई थी। आरती के पति ने भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+