शादीशुदा महिला को प्रेमी ने अपने पास बुलाकर घोंपे चाकू, पुलिस को बताई यह कहानी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र स्थित केशव नगर में एक प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोद डाला। प्रेमी ने उसे अपने पास मिलने बुलाया और फिर चाकू घोंपे। इस घटना के बाद हमलावर प्रेमी को दबोच लिया गया। उधर, प्रेमिका भी मौत की चौखट तक पहुंच गई। उसे अस्पताल ले जाया गया।

Kanpur, Uttar Pradesh

संवादाता ने बताया कि, चाकू के हमले में प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि तबियत में सुधार नहीं आया है। उधर प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है। ऐसा कहा जा रहा है कि, प्रेमी प्रेमिका के प्यार में अंधा हुआ जा रहा था। उसे लगा कि प्रेमिका किसी और के संपर्क में हैं।

Kanpur, Uttar Pradesh

हमलावर का नाम शिबू है। वह प्रेमिका की हत्या करने को इस कदर उतारू हो गया था कि काफी देर तक चाकू घोंपता रहा। लोगों ने उसे देख लिया तो भी वहां से नहीं भागा। बाद में पुलिस आई तो मौका-ए-वारदात से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने कहा कि, जिसे वह प्यार करता है वो एक शादी शुदा महिला है। फिर भी दोनों के बीच प्रेम-संबंध था।'

हमलावर ने कहा कि, ''मेरे और उसके बीच बातें होती थीं। मगर वह कुछ समय से हमारी मुलाकातों को लेकर आनाकानी करने लगी थी। तभी मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसे मार डालने की सोची।'' एसपी साउथ दीपक भूकर ने कहा कि, हमलावर पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+