कानपुर: दिनदहाड़े बाइक सवारों ने दुकान से लूटा 20 लीटर पानी, पुलिस हैरान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लूट की एक ऐसी वारदात हो गई जिसने सबको हैरत में डाल दिया। खुद मोदी सरकार ने भी इस बार पर घर-घर पानी पहुंचाने को अपने एजेंडे में शामिल किया है यानी पानी की फ़िक्र सबको है। कानपुर में दिनदहाड़े दो बाइक सवार लुटेरों ने एक दुकान से बीस लीटर भरे पानी का केन लूट लिया। हेलमेट लगाकर आये दो लुटेरों ने दुकान का और कोई सामान नहीं छुआ, बस पानी का केन लूटकर चले गए। कानपुर पुलिस अब इस अनोखी लूट करने वाले लुटेरों की तलाश कर रही है।

Loot of water can from shop

कानपुर के फीलखाना इलाके में पूनम तिवारी की जन्मकुंडली बनाने की दुकान है। पूनम कम्प्यूटर से लोगों की जन्मकुंडली बनाती है। गुरूवार को हेलमेट लगाए दो बाइक सवार इनकी दुकान पर आये। उन्होंने ना कम्प्यूटर छुआ, न कोई पैसा लूटा बस दुकान में रखे बीस लीटर भरे पानी का केन उठाया और चले गये। पूनम उस समय दुकान में ही थी। वो पहले यही समझी कि शायद लड़के पानी पीना चाहते हैं लेकिन जब वे केन उठाकर बाइक से भागने लगे तो वह चिल्लाती हुई उनके पीछे दौड़ी लेकिन दोनों केन लेकर नौ दो ग्यारह हो गये।

Loot of water can from shop

जिसने भी इस अनोखी लूट का कारनामा सुना वो अवाक रह गया क्योंकि पूनम तिवारी की दुकान का और कोई सामान उन्होंने छुआ तक नहीं था। पूनम ने तुरंत इसकी फीलखाना थाने में लिखित शिकायत की। पूनम किसी लुटेरे को पहचान नहीं पाई लेकिन खुद पुलिस भी इस तरह की पानी वाली लूट से हैरान है। एसपी का कहना है पूनम ने केन उठा ले जाने की शिकायत की है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इसे किसी की शरारत भी मानकर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+