कानपुर: पशुओं के लिए घास लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़े दोनों आरोपी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता खेत पर घास लेने गई थी तभी उसे दो युवकों दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। बदहवास हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Kanpur: Two persons have been arrested in connection with the alleged physical attack of a minor girl

घटना कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बेहद गरीब परिवार है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 15 अक्टूबर (गुरुवार) दोपहर तीन बजे खेतों पर घास लेने के लिए गई थी। आरोप है कि पड़ोसी सुरारपुर गांव में रहने वाले गोविंद और अजय ने वहां नाबालिग को दबोच लिया था। दोनों ने उसके साथ गलत काम किया और बदहवास हालत में उसे छोड़कर भाग गए। किसी तरह से पीड़िता घर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर परिजन सन्‍न रह गए।

पीड़िता का परिवार उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस रात में ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पीड़िता ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है।

24 घंटे में पकड़े गए दोनों आरोपी
कार्यवाहक सचेंडी थाना प्रभारी आशोक कुमार के मुताबिक, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पॉक्सो, 376डी, 504 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीमें गठित कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+