सर्दी का सितम: कानपुर में शून्य पर पहुंचा पारा, ठंड से 16 लोगों की मौत
कानपुर। उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार रात कानपुर का पारा शून्य पर पहुंच गया है। तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा। ठंड से अकेले कानपुर में सोमवार को 16 लोगों की मौत हो गई।

ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के पास 1971 से तापमान का रिकॉर्ड बताता है कि दिसंबर महीने में इतनी सर्द रात कभी नहीं हुई। 2003 में 0.8 डिग्री सेल्सियस हो गया था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. नौशाद खान ने बताया कि पश्चिमी हवाएं चलने गलन बढ़ी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इससे दिन व रात दोनों का तापमान गिरेगा।
कानपुर में 16 लोगों की मौत
ठंड की वजह से कानपुर में सोमवार को 16 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। पहली जनवरी को बारिश की संभावना है। डॉक्टरों के मुताबिक गलन से दिल दिमाग की नसें सिकुड़ रहीं हैं। ब्रेन स्ट्रोक भी सबसे बड़ी समस्या है।












Click it and Unblock the Notifications