क्लासरूम बना अखाड़ा : रेस्लर की तरह लड़ी लड़कियां, VIDEO में देखें यूं पटक-पटक कर मारा

कानपुर, 28 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में तीन लड़कियां क्लासरूम में एक-दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आई है। एक-दूसरे के बालों को पकड़ खींचते हुए सीट पर सिर लड़-लड़ा कर पीटा। मौके पर मौजूद एक छात्र मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। वीडियो में खास बात यह है कि तीन लड़कियां एक दूसरे का नाम चीखते हुए गंदी-गंदी गालियां भी देती रहीं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि, यह वीडियो किस कॉलेज का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

30 सेकेंड का वीडियो वायरल

30 सेकेंड का वीडियो वायरल


वायरल हो रहा 30 सेकेंड का वीडियो कानपुर के आजाद नगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें छात्राएं आपस में बाल नोचकर झगड़ा करती नजर आई हैं। वायरल वीडियो में सोशल मीडिया अजब-गजब लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि यह है असली दंगल है तो किसी ने पुष्पा फिल्म से जोड़ दिया। वहीं, मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो कानपुर स्थित डीपीएस का बताया जा रहा है।

अनुशासन की उड़ी धज्जियां

अनुशासन की उड़ी धज्जियां

कानपुर जिला से ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं। स्कूल में पटका-पटकी से अनुशासन की धज्जियां तो उड़ी ही साथ में मामले का वीडियो वायरल होते ही स्कूल की भी बदनामी हो रही है। वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया में देखने को मिल रही हैं।

पुराना बताया जा रहा है वीडियो

पुराना बताया जा रहा है वीडियो

'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, डीपीएस आजाद नगर के डायरेक्टर आलोक मिश्रा ने कहा, "मेरे स्कूल का यह वीडियो नहीं है। कानपुर के दूसरे डीपीएस का है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह वीडियो पुराना है। बता दें, लड़कियों के इस तरह मारपीट के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+