कानपुरः गर्लफ्रेंड का बड़े भाई से था अवैध संबंध, पता लगने पर छोटे भाई ने किया ये काम
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में उसके ही छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि छोटे भाई ने ही पुलिस में जाकर बड़े भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका के साथ बड़े भाई का अवैध संबंध था। इस बात का पता लगने पर मौत के घाट उतार दिया।

पिछले साल हुई थी हत्या
आरोपी भाई ने ही बड़े भाई की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। करीब हत्या के 14 माह बाद युवक की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी थी। नौबस्ता हंसपुरम के रहने वाले कार ड्राइवर ओमप्रकाश वर्मा की विधनू में शम्भुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास गला रेतकर पिछले साल 22 अक्टूबर को हत्या हुई थी।

गर्लफ्रेंड से था अवैध संबंध
हत्या का एफआईआर छोटे भाई छोटू ने दर्ज कराई थी। सबसे बड़े भाई तेजबहादुर सहित चार लोगों पर उसने हत्या का आरोप लगाया था। बिधनू एसओ सुखराम रावत ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान इस बात का पता चला कि मृतक ओमप्रकाश और वादी सगे भाई छोटू का एक ही युवती से अवैध संबंध था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

चापड़ से रेंता गला
उसने बताया कि पिछले साल 22 अक्टूबर को ओमप्रकाश को शराब पिलाकर बिधनू के एक गांव चलने को कहा। इस दौरान छोटू पीछे बैठा और ओमप्रकाश मोटरसाइकिल चला रहा था। शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास छोटू ने बाइक रुकवाई। इस दौरान ओमप्रकाश पेशाब करने चला गया तो मौका देखते ही छोटू ने उसका मुंह दबाकर चापड़ से गला रेत दिया।












Click it and Unblock the Notifications