सुहागरात से ठीक पहले खुली पत्नी की पोल, पति बोला- झूठ बोलकर मेरी....
सुहागरात से ठीक पहले खुली पत्नी की पोल, पति बोला- झूठ बोलकर मेरी....
कानपुर, जून 20: हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक युवक ने अपने ससुराल वालों पर झूठ बोलकर शादी कराने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उससे ससुसाल वालों ने झूठ बोलकर अपनी किन्नर संतान की शादी उससे करवा दी। इस बात खुलासा शादी की पहली रात को हुआ।

वहीं, अब पीड़ित युवक ने काकादेव थाने में अपनी किन्नर पत्नी, सास-ससुर और बिचौलिए समेत 8 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर जिले के शास्त्री नगर निवासी पीयूष ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2021 को पनकी में एक युवती से हुई थी। युवती जन्म से किन्नर थी और यह बात युवती के परिजनों को पता थी। इसके बाद भी विजय नगर निवासी सत्यदेव चौधरी ने शादी के लिए मध्यस्थता की और दोनों की शादी करा दी।
शादी के बाद सच्चाई सामने आई तो पूरा परिवार दंग रह गया। युवती ने खुद बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने जबरन उसकी शादी यह बात छिपाकर करवा दी। मामला खुलने पर युवती अपने घर चली गई। ठगी का शिकार हुए युवक ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ने बताया कि शादी के बाद युवती की जांच उन्होंने खुद कराई तो सच्चाई सामने आई थी।
इसके चलते सभी जांच रिपोर्ट उनके पास हैं और एफआईआर का आधार बनीं। वहीं, थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बड़े अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर सलाह ली जा रही है। पहले लड़के पक्ष के आरोप को काकादेव पुलिस मानने को ही तैयार नहीं थी और तहरीर देने के बाद भी लौटा दिया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत अफसरों से की और युवती की जांच रिपोर्ट उनके सामने रखी तो पुलिस को भरोसा हुआ। इसके बाद काकादेव पुलिस एफआईआर दर्ज करने को तैयार हुई।












Click it and Unblock the Notifications