Kanpur: पेशी पर आए सपा MLA इरफान सोलंकी ने बयां किया दर्द, बोले- 'पेशाब तक नहीं करने दे रहे'

SP MLA Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी ने आज जाजमऊ प्लॉट आगजनी मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम इंसान नहीं, जानवर हो गए हैं। हमें पेशाब तक नहीं करने दे रहे हैं।

SP MLA Irfan Solanki

Kanpur News: जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) महराजगंज की जिले जेल में बंद है। सोमवार को पेश के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया। इस दौरान गाड़ी से निकलते ही इरफान सोलंकी ने मीडिया से बातचीत की और कहा, 'हम इंसान नहीं, जानवर हो गए हैं। हमें पेशाब तक नहीं करने दे रहे हैं। सरकार की मंशा साफ हो गई है कि वह हमारा इस्तीफा ही लेना चाहती है।'

सपा विधायक इरफान सोलंकी (SP MLA Irfan Solanki) की 7 नवंबर को कानपुर जिले के जाजमऊ इलाके में हुए प्लॉट में आगजनी मामले में आज पेश होनी थी। इसलिए महाराजंगज पुलिस इरफान सोलंकी को लेकर कानपुर पहुंची। लेकिन, बार और लायर्स असोसिएशन की हड़ताल होने की वजह से आगजनी मामले में चश्मदीद गवाह कनीज जेहरा की गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में 23 मार्च की अगली तारीख दी है। जिसके बाद पुलिस विधायक इरफान सोलंकी को लेकर महाराजगंज रवाना हो गई है।

वहीं, इरफान के अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने कोर्ट से दरख्वास्त करते हुए कहा कि बार-बार महाराजगंज से कानपुर कोर्ट लाने ले जाने में इरफान सोलंकी को काफी परेशानी हो रही है। रमजान भी शुरू होने जा रहे हैं। इरफान और धार्मिक मान्यताओं के साथ रोजा जरूर रखते हैं। ऐसे में उन्हें फिजिकल प्रेजेंस से छूट दी जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनके सभी मुकदमों में सुनवाई की जाए। इरफान के वकील की माने तो कोर्ट ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी एप्लीकेशन पर विचार करेंगे।

Recommended Video

    कानपुर: पेशी पर आए सपा विधायक इरफान का फिर भड़का गुस्सा, जरा सुनिए

    इस दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि 'हम इंसान नहीं, जानवर हो गए हैं। हमें पेशाब तक नहीं करने दे रहे हैं। सरकार की मंशा साफ हो गई है कि वह हमारा इस्तीफा ही लेना चाहती है।' इस दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि अल्लाह से न्याय की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+