Kanpur चिड़ियाघर से 200 किलो वजनी तिजोरी उठा ले गए चोर, 6 लाख रुपए और कागजात भी थे मौजूद

कानपुर के चिड़ियाघर कैश रूम में रखी 200 किलो की तिजोरी को चोर चुरा ले गए। तिजोरी में छह लाख रुपए और जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। जिन्हें चोर अपने साथ ले गए।

Kanpur News

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां चिड़ियाघर में रखी एक 200 किलो वजनी तिजोरी चोरी हो गई। इस तिजोरी में करीब 6 लाख रुपए और कुछ जरूरी कागजात भी मौजूद थे। हैरानी की बात तो यह है कि चिड़ियाघर जैसी जगह से इतनी भारी तिजोरी हो गई और किसी को खबर तक नहीं लगी। इस बात की जानकारी उस वक्त हुई जब अधिकारी कैश लेने के लिए रूम में पहुंचे तो उन्हें बाहर से ताला बंद मिला। लेकिन कमरे के अंदर रखी तिजोरी गायब थी।

इस मामले में कानपुर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्जकर शक के आधार पर चार कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि इस चोरी में चिड़ियाघर में काम करने वाले किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। तो वहीं, इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप गुप्ता ने बताया कि चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों से होने वाली आय को परिसर में ही स्थित प्रशासनिक भवन में बने कैश रूम के अंदर रखी तिजोरी में रखा जाता है। अधिक कैश जमा होने पर उसे ट्रेजरी में जमा करवा दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह में 5.95 लाख की आय हुई थी, जिसे तिजोरी में रखवा दिया गया था। बाहर से ताला बंद था। शुक्रवार सुबह जब कैश रूम में पहुंचे तो अंदर से भारी भरकम तिजोरी गायब थी। उन्होंने कैश इंचार्ज समेत चार कर्मचारियों पर शक जताया है, जिनके पास तिजोरी की चाबियां रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी करने वालों ने CCTV कैमरा तोड़ा दिया था और उसकी चिप भी निकालकर अपने साथ ले गए।

Recommended Video

    कानपुरः बादलों की आवाजाही के बीच हो सकती है बारिश, जानें मौसम का मिजाज

    नवाबगज के एसीपी अकमल खान ने बताया कि चिड़ियाघर प्रशासन की तरफ से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। संभावना है कि चोरों ने तिजोरी शायद झील में फेंकी हो या फिर जंगल के अंदर ले गए हो। हमें शक है कि चिड़ियाघर का ही कोई व्यक्ति चोरी की इस घटना में शामिल हो सकता है। हमारी तलाश जारी है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+