Kanpur: लॉ स्टूडेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत, सूरत से आकर कर रही थी पढ़ाई

सूरत की रहने वाली लॉ स्टूडेंट रजनी बाथम की उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्रा की चप्पल और मोबाइल छत पर मिले है।

Kanpur News

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर (kanpur) जिले से है। यहां एक लॉ स्टूडेंट मोबाइल पर बात करते-करते अचानक मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

लॉ स्टूडेंड के परिजनों के गुजरात के सूरत से आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह मामला कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के हरजेंदरनगर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनी बाथम (24) मूल रूप से गुजरात सूरत के उथना गोविंद नगर निवासी सुभाष बाथम की बेटी थी, जो यहां किराए का कमरा लेकर लॉ की पढ़ाई कर रही थी। सुभाष बाथम टैंपो चालक हैं। उनकी बेटी रजनी (24) ब्रह्मानंद कॉलेज से विधि की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

चार माह पहले ही रजनी चकेरी के हरजेंदरनगर निवासी अजय गुप्ता के मकान में किराये पर रहने आई थी। गुरुवार दोपहर को रजनी मकान की दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस बीच वह फोन काटकर छत पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। चीख सुन कर लोग मौके पर पहुंचे तो रजनी जमीन पर तड़प रही थी। जिसके बाद मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजनी को कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया। रजनी के परिजनों की मानें तो रजनी पढ़ने में अच्छी थी। उसका सपना डॉक्टर बनने का था। रजनी की मां पिंकी ने बताया कि वह विज्ञान वर्ग की छात्रा थी। उसके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक थे। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते हम उसका यह सपना पूरा नहीं कर सकते थे। इस वक्त वो एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। उसका दाखिला काउंसलिंग के माध्यम से हुआ था। रजनी के पिता सुभाष और मां पिंकी सूरत गुजरात में काम करते हैं।

ACP चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि जांच के दौरान युवती का मोबाइल और चप्पल छत पर पड़ी मिली। फोरेंसिक टीम ने मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया है। इसके साथ ही उसके कमरे में जांच के दौरान प्लेट में आधा खाना पड़ा मिला है। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड जैसा लग रहा है। जैसे कि फोन पर किसी से झगड़ा हुआ हो और फिर छात्रा ने छत से कूदकर जान दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+