कानपुर: घरेलू विवाद के चलते दंपति ने लगाई फांसी, महिला का शव घर में तो पति का शव पेड़ से लटका मिला

कानपुर। खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां घरेलू विवाद के बाद एक दंपति ने का फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सजेती थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि पत्नी का शव घर में तो पति का शव पेड़ से लटकता मिला।

Kanpur News: Couple extreme step due to domestic dispute

ये मामला सजेती थाना क्षेत्र निबियाखेड़ा गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी अरविंद (30) की शादी आठ साल पहले बांदा जिले के लुक्तरा निवासी संध्या (25) से हुई थी। दोनों के दो बच्चे जान्हवी (6) व दिव्यांश (3) हैं। अरविंद को नशे की लत लग गई थी, जिसके कारण उसका अपने माता-पिता व पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। इन्हीं कारणों से दो साल से माता पिता कानपुर में किराए के घर में रहने लगे। गांव में अरविंद ही पत्नी, बच्चों के साथ रहता था।

ग्रामीणों के मुताबिक, अरविंद और संध्या में शनिवार को विवाद हुआ था, जिसके बाद अरविंद खेत की ओर चला गया। बच्चे चाचा के घर चले गए। दोपहर करीब एक बजे जब वह घर लौटा तो संध्या का शव गमछे के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था। एसओ रावेन्द्र मिश्र ने बताया कि पत्नी संध्या का शव देखने के बाद अरविंद भी गमछा लेकर खेत की ओर निकल गया। अरविंद ने भी अशर्फीलाल के खेत में स्थित पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। करीब एक घंटे बाद खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने उसका शव लटका देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी।

परिजन घर पहुंचे तो घर में पत्नी का भी शव पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कुआंखेड़ा चौकी इंचार्ज, एसओ सजेती मौके पर पहुंचे। देर शाम सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आत्महत्या का कारण परिवारिक कलह बताया है। शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+