Kanpur: गंगा में नहाते समय डूब गए 7 बच्चे, तलाश में जुटी SDRF की टीमें

Kanpur: गंगा में नहाते समय डूब गए 7 बच्चे, तलाश में जुटी SDRF की टीमें

कानपुर, 05 अक्टूबर: महानवमी के दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले (Kanpur) में बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नदी (Ganga River) में स्नान के दौरान सात बच्चे डूब गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने दो बच्चों को बचा लिया, जिसमें से एक बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

kanpur news: 7 people drowned in Ganga river

वहीं, पांच बच्चों की तलाश में एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय गोताखोर की टीम जुटी हुई है। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए थे। यह हादसा कानपुर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के कोठी घाट का है। एसपी आउटर कानपुर तेज स्वरूप सिंह ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया, बरंडा गांव निवासी संदीप कटियार ने मकनपुर रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली है।

रविवार को दुकान का उद्घाटन था, जिसमें संदीप के रिश्तेदार कानपुर और फर्रुखाबाद से घर पर आए थे। मंगलवार को संदीप के रिश्तेदार कानपुर कल्याणपुर के बैरी निवासी 15 वर्षीय अनुष्का उर्फ दिव्या, उसकी बहन अंशिका, कानपुर पनकी निवासी 20 वर्षीय सौरभ, फर्रुखाबाद के हब्बापुर निवासी 20 वर्षीय अभय, 17 वर्षीय तनुष्का, उसकी बहन 13 वर्षीय अनुष्का, सृष्टि व गौरी समेत आठ लोग क्षेत्र के कोठी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे।

एसपी आउटर ने बताया कि सभी लोग गंगा नहाने के लिए पानी में उतर गए और सृष्टि व गौरी किनारे पर रुक गईं। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान तनुष्का गहराई में जाने से डूबने लगी तो उसे बचाने के प्रयास बाकी सभी छह लोग भी डूब गए। सबको डूबता देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। इस दौरान दो बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जिसमें से एक को अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृ​त घोषित कर दिया। वहीं, 5 बच्चों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम समेत स्थानीय गोताखोर जुटे है। वहीं, इस हादसे की सूचना पर मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें, नदी में डूबने वालों को लेकर मुख्यमंत्री के हवाले से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जिलाधिकारी से बातकर तत्काल राहत पहुंचाने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+