कानपुर में BSP को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, बीच चुनाव मायावती ने मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली को हटाया

कानपुर नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को सभी वार्डों में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। इससे खफा मायावती ने चुनाव के बीच मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली को हटाया हटा दिया है।

bsp Chief Mayawati

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में कानपुर के अंदर बहुजन समाज पार्टी की स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां बसपा के हाथी पर कोई दांव लगाने वाला नहीं मिल रहा हैं। कानपुर नगर निगम में 110 वार्ड है। इन वार्डों में पार्टी को प्रत्याशी ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं।

कानपुर में संगठन की ऐसी हालत देखकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती काफी खफा है और उन्होंने चुनाव के बीच मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली को हटाया हटा दिया है। मायावती ने अब मुनकाद अली की जगह समशुद्दीन को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि बीएसपी कानपुर में 110 वार्डों में से सिर्फ 70 वार्डों पर ही अपने प्रत्याशी उतार सकी है। 40 वार्डों में तलाशने के बाद भी बसपा को प्रत्याशी नहीं मिल सके। यदि निकाय चुनाव 2017 की बात की जाए तो बीएसपी की स्थिति काफी अच्छी थी।

इसके अलावा मंडल के कई जिलों में भी पंचायत, पालिकाओं की सीटों पर पार्टी को काफी खोजबीन के बावजूद भी प्रत्याशी नहीं मिल सके। पार्टी की खराब स्थिति को देखते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती काफी खफा हैं। उन्होंने कानपुर जोन के मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली को इसी वजह से पद से हटा दिया है।

Recommended Video

    Anand Mohan की रिहाई पर Mayawati ने पूछे सवाल, पूर्व सांसद ने कैसे कस दिया तंज ? | वनइंडिया हिंदी

    मुनकाद अली की जगह समशुद्दीन को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा नौशाद अली को मुरादाबाद मंडल प्रभारी बनाकर भेजा गया है। वहीं, मुरादाबाद का प्रभार देख रहे सतपाल पेपला को मेरठ मंडल पर लगाया गया है।

    खबर के मुताबिक, पिछले नगर निकाय चुनाव में कानपुर के अंदर पार्टी की स्थिति इस बार से काफी अच्छी थी। मेयर के लिए भी कई नामी चेहरे बीएसपी से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन, बीएसपी चीफ ने अर्चना निषाद को टिकट दिया था।

    हालांकि, अर्चना निषाद चौथे नंबर रहीं थीं। इस बार भी पार्टी ने अर्चना निषाद को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। उसके पीछे की वजह यह है कि काफी तलाश के बाद भी बसपा को कोई प्रभावशाली चेहरा नहीं मिल सका।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+