कानपुर के युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, धमकी भरे पत्र में कही '300 टुकड़े' करने की बात

बॉलीवुड की कई फिल्मो में कभी न कभी आपने एक कॉमेडी सीन तो देखा ही होगा जिसमे बेटा अपने अमीर बाप से पैसे ऐंठने के लिए अपने ही अपहरण की अफवाह फैलाता है। उदहारण के तौर पे बात की जाए तो गोविंदा और कादर खान की ऑंखें, हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों में बेटे अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए ऐसी ही कुछ योजनाएं बनाते नजर आते है। हकीकत की बात करें तो यह कारनामा कर दिखाया है कानपुर के एक युवक सोमनाथ तिवारी ने, जिसने खुद अपने ही अपहरण की कहानी रची और अपने ही पिता से 3 लाख की फिरौती भी मांग डाली।

Kanpurs youth conspired to kidnap himself

खुद ही लिखा धमकी भरा पत्र
जानकारी के अनुसार पूरा मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। नगर के सिचाई विभाग में सींचपाल के पद पर कार्यरत सोमनाथ अपनी ड्यूटी के लिए 13 नवंबर को सुबह गया था और वापस लौट कर नहीं आया। काफी देर इंतज़ार करने के बाद और सभी सम्बन्धियों, दोस्तों और अनुमानित स्थानों पर ढूंढ़ने के बाद घबराए परिजन पुलिस के पास पहुंचे। युवक के पिता चंद्रकांत तिवारी ने 15 नवंबर को पुलिस को सूचना दी। साथ ही यह भी बताया कि कल यानी 14 नवंबर को उनके व उनकी पत्नी और बहू के मोबाइल व्हाट्सएप्प पर मैसेज आया। उसमे लिखा था कि अगर अपने बेटे व पति को बचाना चाहते हो तो कल शाम 4:00 बजे तक 3 लाख तैयार रखना और पुलिस या किसी को बताया तो तुम्हारे बेटे के 300 टुकड़े कर देंगे। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

Kanpurs youth conspired to kidnap himself

शहर के ही होटल में रुका था युवक
पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी इखट्टी की और शीग्र ही जांच पड़ताल में लगा गई। जब पुलिस ने जांच की रफ़्तार बढ़ाई तो सारा मामला खुल गया। सोमनाथ शहर के ही घंटाघर स्थित होटल तेजस इन में रुका हुआ था। यही नहीं उसने उसी होटल के कमरे से कैमरे में टाइमर लगाकर खुद के बंधक बनाए हुए फोटो खींचे। फिर परिवार वालों को खुद के बंधक बने हुए फोटो भेज दिये। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा की होटल में रुककर सोमनाथ नशेबाजी कर रहा है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि सोमनाथ तिवारी ने स्वयं ही अपने अपहरण का नाटक रचा है। पुलिस ने सोमनाथ को सकुशल बरामद कर लिया है।

Viral Video: नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से किया मना, Kanpur में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों कर दी पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+