कानपुर में राम-नवमी जुलूस में पथराव, डीएम बाल-बाल बचीं

ram navmi
1992 के दंगों की आग में झुलसने के बाद कानपुर में अब फिर तनाव का माहौल पैदा हो गया है। रामनवमी के त्याैहार पर निकले जुलूस में दो वर्गों में मामूली कहासुनी हो गई, जो बढते-बढते अचानक विकराल हो गई। दरअसल जुलूस, जिस रास्ते पर जा रहा था, वह सडक खस्ताहाल थी। जुलूस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का रूट बदल दिया, जिस पर दूसरे वर्ग ने ऐतराज जताया। बात बढते-बढते इतनी बढ गई कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पुलिस व प्रशासनिक अफसर दोनों पक्षाें को शांत कराकर शाम को वापस लौट रहे थे कि दोबारा पथराव के साथ आगजनी शुरू हो गई।

गुस्साई भीड ने एसीएम-छह के वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस जवाबी हमले में महिलाओं व बच्चे समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। डीएम रोशन जैकब भी पथराव में बाल-बाल बचीं।

कारण बदले जाने से संघर्ष शुरू हो गया। मारपीट व पथराव में महिलाओं व बच्चे समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों को शांत कराकर शाम को वापस लौट रहे थे कि दोबारा पथराव के साथ आगजनी शुरू हो गयी। इस पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया। बदले में गुस्साई भीड़ ने एसीएम-छह के वाहन में आग लगा दी और फायरिंग की। पत्थर के हमले में डीएम बाल-बाल बचीं, कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े व रबर बुलेट चलायी। देर रात तक क्षेत्र में तनाव देखते हुए क्यूआरटी, आरएएफ, समेत भारी पुलिस बल तैनात था।

रामनवमी पर मंगलवार दोपहर तीन बजे सुंदर नगर से शोभायात्रा निकल रही थी। जुलूस में कई युवक डीजे पर नाचते गाते चल रहे थे। इसी बीच शोभायात्रा का दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। मौके पर जमा हुए लोगों का कहना था कि हर साल जुलूस सैय्यद नगर के तय रूट से निकालता है, फिर इस बार सुंदर नगर से क्यों निकाला जा रहा है। शोभा यात्रा के आयोजकों ने सैय्यद नगर की सड़क पर काफी गड्ढे होने और पानी भरा होने की बात कही। लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत होने के बजाय बढ़ गया। कई बुजुर्गो ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, पर दोनों पक्षों से मारपीट शुरू होने के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गयी। पथराव से इलाके में भगदड़ मच गई। झांकियों के साथ चल रहे बच्चे, युवक और घरों के बाहर खड़ी महिलाएं घायल हो गई। सात साल की प्रिया, 12 साल के प्रांजुल, राजा, पप्पू, सोनू, नूर मोहम्मद, अजय, रामलाल समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बवाल की सूचना मिलते ही कल्याणपुर सीओ श्रीपाल यादव, एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण डा.अनिल कुमार मिश्रा और कई थानों की फोर्स ने क्षेत्र घेर लिया। एक पक्ष रथ के आगे लेट गया, इसी बीच दूसरे पक्ष के दो युवकों राघव द्विवेदी व बउवा यादव ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाया। पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर मौके से हटाना चाहती थी, लेकिन भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी। इसी बीच एसएसपी अजय कुमार मिश्रा, एसपी पूर्वी संजीव त्यागी, एसपी पश्चिम गौरव सिंह, एसपी इंटेलीजेंस भी घटनास्थल पर आ गए। डीएम डा.रौशन जैकब और एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर दोनों पक्षों को शांत कराया। अंत में बिना डीजे बजाए जुलूस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+