कानपुर एनकाउंटर: भाजपा सांसद देवेंद्र भोले के साथ दिखा गैंगस्टर विकास दुबे, वायरल फोटो पर एमपी ने कही ये बात

कानपुर। यूपी के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाले हिस्टीशीटर विकास दुबे की एक पुरानी फोटो सामने आई है, जिसमें वह यूपी के अकबरपुर से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विधायक भगवती सागर के साथ दिख रहा है। विकास की यह फोटो एक वैवाहिक कार्यक्रम की बताई जा रही है। इससे पहले विकास दुबे का 2017 का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह खुद भाजपा के दो विधायकों के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार रहा है। बीजेपी सांसद अशोक रावत के साथ भी विकास दुबे की फोटो सामने आ चुकी है।

अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है विकास दुबे

अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है विकास दुबे

कानपुर देहात के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस से हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी, जहां विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। विकास दुबे और उसके गुर्गे पुलिस के हथियार लूटकर फरार हो गए। विकास दुबे को फरार हुए 4 दिन हो गए हैं और वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने विकास की अंतिम लोकेशन औरेया ट्रेस की थी। विकास पर अब एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

विकास दुबे की राजनेताओं के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल

विकास दुबे की राजनेताओं के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल

इस बीच गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। राजनेताओं के साथ उसके वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। विकास दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भाजपा के दो विधायकों का नाम लिया। 2017 के इस वीडियो में विकास पुलिस के सामने बयान दे रहा है। विकास बताता है कि कानपुर से बीजेपी के 2 विधायक अभिजीत सिंह सांगा और भगवती सागर से उसके अच्छे संबंध थे। वहीं, अब अकबरपुर से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की विकास के साथ फोटो सामने आई है। ये फोटो की वैवाहिक कार्यक्रम की है। हालांकि, ये फोटो कब और कहां की ये साफ नहीं है।

Recommended Video

    Kanpur Encounter: कहां है Gangster Vikas Dubey, बहू समेत अबतक 4 आरोपी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    क्या बोले सांसद देवेंद्र सिंह भोले?

    क्या बोले सांसद देवेंद्र सिंह भोले?

    'एनबीटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में जब बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह पुलिस जांच को प्रभावित करने की साजिश है। उन्होंने कहा, 'जिसको जो दिखाना है दिखाए, जो लिखना है लिखे.. मुझे कुछ नहीं कहना... ये पुलिस जांच को प्रभावित करने की साजिश है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+