कानपुर एनकाउंटर: गिरफ्तार शशिकांत का बड़ा खुलासा, विकास दुबे ने कहा था आज पुलिसवालों की लाशें गिननी हैं और...
कानपुर। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे के खात्मे के बाद पुलिस की जांच में रोज नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार किए गए शशिकांत उर्फ सोनू पांडेय ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विकास दुबे ने पांच घंटे में हथियारबंद लोगों को अपने घर बुलाया और युद्ध जैसी रणनीति के तहत गुर्गों को तैनात किया। शशिकांत ने बताया कि विकास दुबे ने उसके पिता प्रेम प्रकाश को फोन पर कहा था, 'मामा तैयार रहना, आज पुलिस वालों की लाश गिननी हैं।'

दोनों छतों पर हथियारों से लैस गुर्गों को किया था तैनात
शशिकांत के पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, विकास ने पहले से ही इस बात की तैयारी कर ली थी कि वहां से कोई पुलिसवाला बचकर नहीं जाएगा। उसने अपने गुर्गों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी थी, जिन्हें उसने हर कोने में तैनात कर दिया था। विकास ने अपनी दोनों छतों पर हथियारों से लैस गुर्गों को लगाया था। एक छत पर वह खुद अमर दुबे, अतुल दुबे, दयाशंकर के साथ असलहों का जखीरा लेकर मोर्चा ले रहा था। दूसरी छत से राम सिंह, अखिलेश मिश्रा, बिपुल दुबे और दो अन्य लोग फायरिंग कर रहे थे।
शशिकांत के घर से चल रही थी ताबड़तोड़ गोलियां
इधर, शशिकांत के घर की छत पर उसके पिता प्रेम प्रकाश, गोपाल, हीरू, वह खुद और दो अन्य लोग फायरिंग कर रहे थे। एनकाउंटर में ढेर किए गए प्रभात मिश्रा घर की छत पर उसके पिता राजेंद्र मिश्रा, प्रभात मिश्रा, शिवम, बाल गोविंद और एक अन्य व्यक्ति हथियारों के साथ मौजूद थे। शशिकांत ने बताया कि उसके पिता प्रेम प्रकाश ने ही जेसीबी को अपने दरवाजे पर लगाकर रास्ता रोक दिया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications