धार्मिक पोस्टर फाड़े जाने के बाद कानपुर में भड़की हिंसा, दर्जनों घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कई जगह आज मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा है। लेकिन कानपुर में एक धार्मिक पोस्टर फाड़ने की वजह से हिंसा भड़क गयी है।

violence

कानपुर में एक धार्मिक पोस्टर फाड़े जाने की वजह से दो गुटों में हिंसा भड़क गयी है। लोगों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरु कर दिया है। वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठियां भाजनी पड़ी है।

पुलिस की कार्यवाही में कई लोग घायल हुए, ताजा जानकारी के अनुसार दर्जनों लोग अबतक इस हिंसा में घायल हो चुके हैं जिसमें कुछ पुलिस वाले भी शामिल हैं।

कानपुर के कई गांवों में भी यह हिंसा भड़क गयी है, जिसके चलते पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। हिंसक भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस, पीएससी और सीआईएसएफ सहित कई आला अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।

दरअसल कानपुर के दर्शनपुरवा इलाके में देर रात कुछ लोगों ने मां भगवती के जागरण के पोस्टरों को फाड़ दिया था। जिसके बाद सुबह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हंगामा करना शुरु कर दिया।

हिंदूं संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की कि जबतक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जायेगी यहां से मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा यही नहीं इलाके की सभी दुकानों को भी बंद करवा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+